Friday, March 10, 2017

संस्कृत व्याकरण,पुरुष,वचन,समास,कारक,वाच्य

संस्कृत व्याकरण


संस्कृत में व्याकरण की परम्परा बहुत प्राचीन है। संस्कृत भाषा को शुद्ध रूप में जानने के लिए व्याकरण शास्त्र का अधययन किया जाता है। अपनी इस विशेषता के कारण ही यह वेद का सर्वप्रमुख अंग माना जाता है ('वेदांग' देखें)। व्याकरण के मूलतः पाँच प्रयोजन हैं - रक्षा, ऊह, आगम, लघु और असंदेह।
व्याकरण के बारे में निम्नलिखित श्लोक बहुत प्रसिद्ध है।-
यस्य षष्ठी चतुर्थी च विहस्य च विहाय च।
अहं कथं द्वितीया स्यात् द्वितीया स्यामहं कथम् ॥
- जिसके लिए "विहस्य" छठी विभक्ति और "विहाय" चौथी विभक्ति का है ; "अहम् और कथम्"(शब्द) द्वितीया विभक्ति हो सकता है। मैं ऐसे व्यक्ति की पत्नी (द्वितीया) कैसे हो सकती हूँ ?

अनुक्रम
   
  • 1वचन
  • 2लिंग
  • 3पुरुष
  • 4समास
  • 5कारक
  • 6वाच्य
  • 7इन्हें भी देखें
  • 8बाहरी कड़ियाँ

वचन

संस्कृत में तीन वचन होते हैं- एकवचन, द्विवचन तथा बहुवचन।
संख्या में एक होने पर एकवचन का, दो होने पर द्विवचन का तथा दो से अधिक होने पर बहुवचन का प्रयोग किया जाता है।

लिंग

  • पुलिंग (जैसे रामः, बालकः, सः आदि)
  • स्त्रीलिंग (जैसे रमा, बालिका, सा आदि)
  • नपुंसकलिंग (जैसे: फलम् , पुस्तकम, तत् आदि)

पुरुष

  • प्रथम पुरुष (First person) - स:, सा, कुमारः, रामः, गोविन्दः
  • मध्यम पुरुष (Second person) - त्वम्, युवाम्, युयम्
  • उत्तम पुरुष (Third person) - अहं, आवाम्, वयम्

समास

समास यानि संक्षेपीकरण। यथा -"राजा के समीप"="उपराजम्", यहाँ केवल "राजा के समीप" की जगह "उपराजम्" कहने से काम चल जाएगा. समास ६ प्रकार के होते हैं।
१) तत्पुरुष
२) द्वंद्व
३) कर्मधारयः
४) बहुव्रीहि
५) अव्ययीभाव
६) द्विगु
समास क्रिया पदों में नहीं होता। समास के पहले पद को पूर्व पद कहते हैं बाकी सभी को उत्तर पद कहते हैं। समास के तोड़ने को विग्रह कहते हैं, जैसे -- "रामश्यामौ" यह समास है और रामः च श्यामः च (राम और श्याम) इसका विग्रह है।

कारक

कारक नाम - वाक्य के अन्दर उपस्थित पहचान-चिह्न
कर्ता - ने (रामः गच्छति।)
कर्म - को (to) (बालकः विद्यालयं गच्छति।)
करण - से (by), द्वारा (सः हस्तेन खादति।)
समप्रदान - मे लिये (for) (निर्धनाय धनं देयं।)
अपादान - से (from) अलगाव (वृक्षात् पत्राणि पतन्ति।)
सम्बन्ध - का के की (of) रा, रे, री, ना, ने, नी ( रामः दशरथस्य पुत्रः आसीत्। )
अधिकरण - मे, पे, पर (in/on) (यस्य गृहे माता नास्ति,)
सम्बोधन - हे, अरे, (हे राजन् ! अहं निर्दोषः।)

वाच्य

संस्कृत में तीन वाच्य होते हैं- कर्तृवाच्य, कर्मवाच्य और भाववाच्य।
  • कर्तृवाच्य में कर्तापद प्रथमा विभक्ति का होता है। छात्रः श्लोकं पठति- यहाँ छात्रः कर्ता है और प्रथमा विभक्ति में है।
  • कर्मवाच्य में कर्तापद तृतीया विभक्ति का होता है। जैसे, छात्रेण श्लोकः पठ्यते। यहाँ छात्रेण तृतीया विभक्ति में है।
  • अकर्मक धातु में कर्म नहीं होने के कारण क्रिया की प्रधानता होने से भाववाच्य के प्रयोग सिद्ध होते हैं। कर्ता की प्रधानता होने से कर्तृवाच्य प्रयोग सिद्ध होते हैं। भाववाच्य एवं कर्मवाच्य में क्रियारूप एक जैसे ही रहते हैं।
क्रकर्तृवाच्यभाववाच्य
1.भवान् तिष्ठतुभवता स्थीयताम्
2.भवती नृत्यतुभवत्या नृत्यताम्
3.त्वं वर्धस्वत्वया वर्ध्यताम्
4.भवन्तः न सिद्यन्ताम्भवद्भिः न खिद्यताम्
5.भवत्यः उत्तिष्ठन्तुभवतीभिः उत्थीयताम्
6.यूयं संचरतयुष्माभिः संचर्यताम्
7.भवन्तौ रुदिताम्भवद्भयां रुद्यताम्
8.भवत्यौ हसताम्भवतीभ्यां हस्यताम्
9.विमानम् उड्डयताम्विमानेन उड्डीयताम्
10सर्वे उपविशन्तुसर्वेः उपविश्यताम

9 comments:

इन हिंदी कहावतों के स्थान पर संस्कृत की सूक्ति बोलें।

 इन हिंदी कहावतों के स्थान पर संस्कृत की सूक्ति बोलें। 1. अपनी डफली अपना राग - मुण्डे मुण्डे मतिर्भिन्ना । 2. का बरखा जब कृषि सुखाने - पयो ग...