संस्कृत भाषा में शुभकामनाएँ - Good wishes in the Sanskrit language
१. जन्मदिनमिदम् अयि प्रिय सखे
संस्कृत:
> जन्मदिनमिदम् अयि प्रिय सखे।
शं तनोतु ते सर्वदा मुदम्॥
प्रार्थयामहे भव शतायुः।
ईश्वरः सदा त्वां च रक्षतु॥
पुण्यकर्मणा कीर्तिमार्जय।
जीवनं तव भवतु सार्थकम्॥
हिंदी अर्थ:
हे प्रिय मित्र! यह जन्मदिन तुम्हारे लिए सदैव आनन्द और मंगल लेकर आए। हम प्रार्थना करते हैं कि तुम शतायु होओ, ईश्वर सदैव तुम्हारी रक्षा करें। पुण्य कर्मों से कीर्ति अर्जित करो और तुम्हारा जीवन सार्थक बने।
---
२. सुदिनं तव जन्मदिनम्
संस्कृत:
> सुदिनं तव जन्मदिनम्।
भवतु मङ्गलं जन्मदिनम्॥
चिरंजीव भव कीर्तिवर्धनम्।
चिरंजीव भव पुण्यवर्धनम्॥
विजयी भव सर्वत्र सर्वदा।
जगति भवतु तव यशोगानम्॥
हिंदी अर्थ:
तुम्हारा जन्मदिन शुभ और मंगलमय हो। दीर्घायु होकर अपनी कीर्ति और पुण्य को बढ़ाओ। तुम सदा सर्वत्र विजयी रहो और संसार तुम्हारे यश का गान करे।
---
३. स्वस्त्यस्तु ते
संस्कृत:
> स्वस्त्यस्तु ते, कुशलमस्तु, चिरायुरस्तु।
विद्या-विवेक-कृति-कौशल-सिद्धिरस्तु॥
ऐश्वर्यमस्तु, बलमस्तु, राष्ट्रभक्तिः सदास्तु।
वंशः सदैव भवता हि सुदीप्तोऽस्तु॥
हिंदी अर्थ:
तुम सदैव सुखी, कुशल और दीर्घायु रहो। विद्या, विवेक, कर्म और कौशल में सफलता प्राप्त करो। तुम्हें ऐश्वर्य, बल और राष्ट्रभक्ति प्राप्त हो तथा तुम्हारा वंश सदैव गौरवान्वित रहे।
---
४. पश्येम शरदः शतम्
संस्कृत:
> पश्येम शरदः शतम्।
जीवेम शरदः शतम्॥
श्रुणुयाम शरदः शतम्।
प्रब्रवाम शरदः शतम्॥
अदीनाः स्याम शरदः शतम्।
भूयश्च शरदः शतात्॥
हिंदी अर्थ:
हम सौ वर्षों तक देखें, सौ वर्षों तक जीवित रहें, सौ वर्षों तक सुनें और बोलें। हम सौ वर्षों तक स्वस्थ, समर्थ और प्रसन्न रहें तथा उससे भी अधिक समय तक कल्याण प्राप्त करें।
---
५. दीर्घायुरारोग्यमस्तु
संस्कृत:
> दीर्घायुरारोग्यमस्तु।
सुयशः भवतु॥
विजयः भवतु।
जन्मदिनशुभेच्छाः॥
हिंदी अर्थ:
आपको दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त हो। जीवन में यश और विजय मिले। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
---
६. सूर्यसंवेदना पुष्पे
संस्कृत:
> सूर्यसंवेदना पुष्पे।
दीप्तिः कारुण्यगन्धने॥
लब्ध्वा शुभं जन्मदिवसेऽस्मिन्।
कुर्यात् सर्वस्य मङ्गलम्॥
हिंदी अर्थ:
जैसे सूर्य प्रकाश देता है और पुष्प सुगंध फैलाते हैं, वैसे ही यह जन्मदिन आपके जीवन में शुभता लाए और सबके लिए मंगलकारी बने।
---
७. आशासे त्वज्जीवने
संस्कृत:
> आशासे त्वज्जीवने जन्मदिवसम्।
अत्युत्तमं शुभप्रदम्॥
स्वप्नसाकारकृत् कामधुग्भवतु।
जन्मदिवसस्य हार्दिकाः शुभकामनाः॥
हिंदी अर्थ:
मैं आशा करता हूँ कि यह वर्ष आपके जीवन का सबसे श्रेष्ठ और शुभ वर्ष बने। आपके सभी सपने साकार हों। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
---
८. आशासे यत् वर्षम्
संस्कृत:
> आशासे यत् वर्षं भवतु मङ्गलकरम्।
अद्भुतकरं च॥
जीवनस्य सकलकामनासिद्धिरस्तु।
जन्मदिवसस्य हार्दिकाः शुभकामनाः॥
हिंदी अर्थ:
मैं आशा करता हूँ कि यह वर्ष आपके लिए मंगलमय और सुखद आश्चर्यों से भरा हो। जीवन की सभी इच्छाएँ पूर्ण हों।
---
९. अवतु प्रीणातु च त्वाम्
संस्कृत:
> अवतु प्रीणातु च त्वाम्।
भक्तवत्सलः ईश्वरः॥
जन्मदिवसस्य शुभाशयाः॥
हिंदी अर्थ:
भक्तवत्सल भगवान आपकी रक्षा करें और आप पर अपनी कृपा बनाए रखें। जन्मदिन की शुभकामनाएँ।
---
१०. सरल शुभकामना
संस्कृत:
> त्वं सदा सुखी भव।
स्वस्थः भव॥
यशस्वी भव।
दीर्घायुर्भव॥
ईश्वरस्य कृपा त्वयि सदा भवतु।
जन्मदिवसस्य हार्दिकाः शुभकामनाः॥
हिंदी अर्थ:
तुम सदैव सुखी, स्वस्थ, यशस्वी और दीर्घायु रहो। ईश्वर की कृपा तुम पर हमेशा बनी रहे। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
No comments:
Post a Comment