Saturday, May 30, 2026

वर्ण

  वर्ण


विचार वर्ण | Hindi grammar | educational video | elearning studio

https://acrobat.adobe.com/id/urn:aaid:sc:AP:adbb5ef7-8f52-4849-9ca6-1a6f27091fbd

    https://www.youtube.com/watch?v=KYHCusmY0aU



एनसीईआरटी समाधान कक्षा  संस्कृत  पाठ: भारतजनताऽहम्‌ के अभ्यास के प्रश्न उत्तर के साथ-साथ पूरे पाठ का हिंदी अनुवाद सीबीएसई सत्र 2026-27 के लिए  "Deepakam" (दीपकम्)          

NCERT Solutions for Class  Sanskrit Chapter This solution contains explanations of the complete chapter, questions, answers etc

भाषा परिचय

अपने मन के भावों को दूसरों तक पहुँचाने के लिए हम भाषा का प्रयोग करते हैं। यह प्रयोग दो प्रकार से होता है—

  1. मौखिक (बोलकर)

  2. लिखित (लिखकर)

‘भाषा’ शब्द ‘भाष्’ धातु से बना है। ‘भाष्’ धातु का अर्थ है— बोलना।

वर्ण परिचय

भाषा की सबसे छोटी इकाई को वर्ण कहते हैं और वर्णों के समूह को वर्णमाला कहते हैं। संस्कृत में वर्ण 46 माने जाते हैं।

संस्कृत वर्ण दो प्रकार के होते हैं—

  1. स्वर

  2. व्यंजन

स्वर

जिन वर्णों के उच्चारण में किसी अन्य वर्ण की सहायता न लेनी पड़े, उन्हें स्वर कहते हैं।

स्वर के प्रकार:

  1. ह्रस्व स्वर — अ, इ, उ, ऋ, लृ

  2. दीर्घ स्वर — आ, ई, ऊ, ॠ

  3. संयुक्त स्वर — ए, ऐ, ओ, औ

व्यंजन (33)

जिन वर्णों के उच्चारण में स्वर की सहायता लेनी पड़े, उन्हें व्यंजन कहते हैं।

स्पर्श व्यंजन (25)

क, ख, ग, घ, ङ
च, छ, ज, झ, ञ
ट, ठ, ड, ढ, ण
त, थ, द, ध, न
प, फ, ब, भ, म

अन्तःस्थ वर्ण (4)

य, र, ल, व

ऊष्म वर्ण (4)

श, ष, स, ह

अयोगवाह

अनुस्वारः (ं)

यह स्वर के ऊपर लिखा जाता है।
उदाहरण: पंकज, संगीतम्

विसर्गः (ः)

यह शब्द के अंत में लिखा जाता है।
उदाहरण: रामः, पुनः

संयुक्त व्यंजन

क्ष, त्र, ज्ञ


वर्ण-संयोजन

वर्णों को मिलाकर शब्द बनाना वर्ण-संयोजन कहलाता है।
उदाहरण: र् + आ + म् + ः → रामः

 वर्ण-विच्छेद

शब्द को उसके वर्णों में बाँटना वर्ण-विच्छेद कहलाता है।
उदाहरण: गजः → ग् + अ + ज् + ः



वर्णमाला


प्रश्न 1: अधोलिखितेषु वर्णेषु स्वराणि व्यञ्जनानि च पृथक् कुरुत।
अ, इ, क, उ, म, आ, ट, ई, ग, ऊ

स्वराणि: __________________
व्यञ्जनानि: ________________


प्रश्न 2: रिक्तस्थानानि पूरयत—
अ, आ, इ, ___, उ
क, ख, ग, ___, ङ
च, छ, ___, झ, ञ


प्रश्न 3: कः स्वरः कः व्यञ्जनः इति लिखत—
अ = ______
क = ______
ई = ______
ट = ______


  मात्रा ज्ञानम्

प्रश्न 1: मात्रा पहचानकर सही अक्षर लिखिए—
क् + ा = ______
म् + ि = ______
ग् + ी = ______
प् + ु = ______
ल् + ो = ______


प्रश्न 2: सही मात्रा जोड़कर शब्द बनाइए—
क् + ा + ल् = ______
प् + ी + त् = ______
म् + ु + ख् = ______
द् + ी + प् = ______
ल् + ो + क् = ______


प्रश्न 3:शब्द बनाइए—
का → __________
की → __________
कु → __________
पी → __________
लो → __________



संयुक्त वर्णाः


प्रश्न 1: संयुक्त वर्ण पहचानिए—
क, ख, क्ष, ग = ______
त्र, त, न, प = ______
ज, ज्ञ, म, ल = ______


प्रश्न 2: रिक्त स्थान भरिए—
क् + ष = ______
त् + र = ______
ज् + ञ = ______


प्रश्न 3: सही विकल्प चुनिए—
“क्ष” क्या है?
(क) संयुक्त वर्ण (ख) स्वर (ग) व्यंजन

“त्र” क्या है?
(क) संयुक्त वर्ण (ख) स्वर (ग) मात्रा

“ज्ञ” क्या है?
(क) संयुक्त वर्ण (ख) स्वर (ग) व्यंजन


प्रश्न 4: शब्द लिखिए—
क्ष = ______
त्र = ______
ज्ञ = ______


 वर्ण-संयोजन

प्रश्न 1: वर्णों को जोड़कर शब्द बनाइए—
र् + आ + म् + ः = ______
फ् + अ + ल् + अ + म् = ______
ग् + अ + ज् + ः = ______
क् + अ + म् + अ + ल् + अ + म् = ______
ब् + आ + ल् + अ + क् + ः = ______


प्रश्न 2: सही विकल्प चुनिए—
“रामः” का सही संयोजन—
(क) रा + मः
(ख) र् + आ + म् + ः
(ग) राम + अः

“फलम्” का सही संयोजन—
(क) फ् + अ + ल् + अ + म्
(ख) फल + म
(ग) फा + लम्


वर्ण-विच्छेद

प्रश्न 1: निम्नलिखित शब्दों का वर्ण-विच्छेद कीजिए—
रामः = ______
फलम् = ______
गजः = ______
बालकः = ______
पुस्तकम् = ______

No comments:

Post a Comment

6th पाठ 11 पृथिव्यां त्रीणि रत्नानि अभ्यास कार्य

     पाठ 11-पृथिव्यां त्रीणि रत्नानि                       अभ्यास कार्य  प्रश्न 1. एतानि सर्वाणि सुभाषितानि उच्चैः पठन्तु स्मरन्तु लिखन्तु च...