वर्णसंयोग: विच्छेद:
जब दो व्यंजनों को बिना स्वर की सहायता के जोड़कर एक कर दिया जाता है, तो वे संयुक्त व्यंजन कहलाते हैं।—
क्ष (क् + ष्+ अ) = कक्षा, वृक्ष
त्र (त् + र् + अ) = पुत्र, पवित्र
ज्ञ (ज् + ञ् + अ) = संज्ञा, आज्ञा,
क्त (क् + त् + अ) = भक्त, रक्त
क्र (क् + र् + अ) = क्रोध, क्रूर
वर्ण-संयोगः:
वर्ण-संयोगः का अर्थ होता है— वर्णों को मिलाकर लिखना; जैसे—
क् + अ + क् + ष + आ = कक्षा
र् + आ + म् + अः = रामः
स्मरणीय बिन्दु— व्यंजन पर अंत में होने से शब्द ‘हलन्त’ या ‘व्यंजनांत’ कहलाएगा।
भ् + अ + व् + अ + त् = भवत्
वर्ण-विच्छेदः:
प्रत्येक शब्द वर्णों से मिलकर बनता है। इसे वर्ण-संयोग कहते हैं तथा इन वर्णों को अलग-अलग करने की क्रिया वर्ण-विच्छेद कहलाती है।
जैसे— बालिका = ब् + आ + ल् + इ + क् + आ (‘आ’ अन्त में आया तो आकारान्त कहलाएगा)
राम = र् + आ + म् + अ (अकारान्त)
कवि = क् + अ + व् + इ (इकारान्त)
नदी = न् + अ + द् + ई (ईकारान्त)
शिशु = श् + इ + श् + उ (उकारान्त)
वधू = व् + अ + ध् + ऊ (ऊकारान्त)
मातृ = म् + आ + त् + ऋ (ऋकारान्त)
अभ्यास कार्य -
प्रश्न 2. निम्नशब्दानां वर्ण- विच्छेदं कुरुत ।
क.बालिका - ब् +आ+ल्+इ+क्+आ
ख.नदी - नः+अ+द्+ई
ग.आज्ञा - आ+ज्+ञ्+आ
घ. कमल - क्+अ+म्+अ+ल्+अ
प्रश्न 5. निम्नलिखित प्रश्नान उत्तरत -
क.संयुक्तवर्णाः कै सन्ति?
उत्तर -क्ष,त्र, ज्ञ
ख.संयुक्त-व्यंजनै: युक्तान् शब्दान् लिखत .
उत्तर - क्षत्रिय:, त्रिशूल:, ज्ञानी
ग.आश्रम: शब्दस्य वर्ण - विच्छेदं कुरुत ।
उत्तर - आ+श्+र्+अ+म्+अ:
No comments:
Post a Comment